नानपारा: केशवापुर में ट्रैक्टर पलटने से चालक की हुई मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
नानपारा क्षेत्र के ग्राम पंचायत केशवापुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बहराइच भेज दिया है। केशवापुर निवासी 28 वर्षीय अवधेश वर्मा पुत्र राज किशोर वर्मा ट्रैक्टर लेकर कहीं जा रहे थे। तभी मुन्ना के खेत के पास ट्रैक्टर गहरे गड्ढे में अनियंत्रित होकर पलट गया।