← नवाबगंज भारत-नेपाल सीमा पर लावारिस मिले एक युवक को दो साल बाद अपने परिवार से मिलाया गया है। यह पहल समाजसेवी मनीष पांडेय ने की, जिसके बाद युवक अपने परिजनों के साथ छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित अपने घर लौट सका। यह युवक बीते चार दिनों से बहराइच जिला अस्पताल में भर्ती था। ग्रामीणों ने उसे भारत-नेपाल सीमा के गंगापुर गुलरिया ग्राम पंचायत स्थित संतलिया पे मिले थे।