बेल्थरारोड के हल्दीरामपुर स्थित खेल मैदान में सोमवार को श्रीलालमन ब्रह्म जी ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट का पहला सेमी फाइनल मैच खेला गया। जो शाम 5 बजे तक चला। सेमी फाइनल में मुबारकपुर आजमगढ़ एवं बेल्थरारोड बलिया की टीम में शानदार मुकाबला हुआ। रोमांचकारी मैच में दोनों टीम ने कांटे की टक्कर का प्रदर्शन किया।