देहरादून: देहरादून के टिहरी लोकसभा सीट के चुनावी कार्यालय में बीजेपी चुनाव प्रभारी दुष्यंत गौतम ने की चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक
देहरादून के टिहरी लोकसभा सीट के चुनावी कार्यालय में चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा चुनाव प्रभारी दुष्यंत गौतम ने की। इस दौरान बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, टिहरी सांसद और एक बार फिर से टिहरी सीट से भाजपा प्रत्याशी माला राजलक्ष्मी शाह सहित बीजेपी के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।