देहरादून: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विजयपुर हाथीबड़कला देहरादून में 133.67 लाख की लागत से बने सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विजयपुर हाथीबड़कला देहरादून में MDDA द्वारा वित्त पोषित ₹ 133.67 लाख की लागत से बने रायफल मैन अमर शहीद अजीत प्रधान सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने रायफलमैन अमर शहीद अजीत प्रधान की वीर माता हेम कुमारी प्रधान को सम्मानित भी किया और रायफलमैन अमर शहीद अजीत प्रधान को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि भी दी।