टिकारी प्रखंड सह अंचल कार्यालय में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी के आकस्मिक निधन से प्रखंड सह अंचल कार्यालय के कर्मियों में शोक की लहर बुधवार को दौड़ गई। मृत राजस्वकर्मी की पहचान राजीव कुमार रंजन से हुई है राजीव कुमार रंजन भोरी, मुसी व पुरा पंचायत के राजस्व व भूमि सुधार से से जुड़े कार्य का हेतु पदस्थापित थे।