कोडरमा: उपायुक्त के जनता दरबार में अनुकंपा नियुक्ति, आयुष्मान कार्ड संबंधी कई मामले आए, निर्देश दिए गए
उपायुक्त ऋतुराज ने अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार के माध्यम से आमजनों से सीधे संवाद स्थापित किया और उनकी विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना। जनता दरबार के दौरान फरियादियों ने कई व्यक्तिगत और सामाजिक समस्याएं सामने रखीं, जिनमें कोडरमा नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड नं 3 फुलवरिया में बिजली, पानी, स्वास्थ्य एवं सड़क के समाधान करने के मामले आए।