पटना ग्रामीण: पटना जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पटरियों पर गिरा एक व्यक्ति, ट्रेन पार होने के बाद भी व्यक्ति सुरक्षित
पटना जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 1 पर से एक यात्री का पैर अचानक फिसला और वो रेलवे ट्रैक पर पटरियों के बीच गिर पड़ा।अचानक उस ट्रैक पर वास्कोडिगामा-पटना एक्सप्रेस ट्रेन आ गई जो युवक के ऊपर से गुजर गई ।इस वीडियो में देखा जा सकता है की व्यक्ति किस तरह बिना हिले अपने आपको पटरियों और ट्रेन के बोगियों के नीचे अपने आपको सुरक्षित बचा रहा है।