उनियारा: उनियारा में 9 नवीन ग्राम पंचायतें बनने से कुल ग्राम पंचायतों की संख्या होगी 45
Uniara, Tonk | Nov 21, 2025 उनियारा पंचायत समिति क्षेत्र में 9 नवीन ग्राम पंचायतों का गठन किया गया है। शुक्रवार को शाम 6 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार राज्य सरकार की और नोटिफिकेशन जारी करने के बाद 9 नवीन ग्राम पंचायतों के साथ कुल 45 ग्राम पंचायतें उनियारा पंचायत समिति क्षेत्र में होगी। पूर्व में 36 ग्राम पंचायतें थी।