केवटी रनवे: रैयाम थाना क्षेत्र में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अर्द्धसैनिक बलों के जवानों ने किया एरिया डोमिनेशन
रैयाम थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर सुरज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में पड़ने वाले गांवो में अर्द्धसैनिक बलों एवं पुलिस जवानों के साथ पेट्रोलिंग एवं एरिया डोमिनेशन किया गया। इस दौरान इलाकों में पेट्रोलिंग कर भयमुक्त वातावरण में मतदान करने की अपील की गई। साथ में पुअनि सुल्तान अहमद व राजेश कुमार आदि मौजूद थे।