बूंदी: विरासत स्थलों पर योगाभ्यास, काउंटडाउन शिविर में शहरवासी उमड़ रहे हैं
Bundi, Bundi | Jun 16, 2025 एकादश अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में बूंदी जिला प्रशासन और आयुर्वेद विभाग संयुक्त रूप से 'योग काउंटडाउन एट हेरिटेज' अभियान चला रहे हैं। जिला कलक्टर अक्षय गोदारा के मार्गदर्शन में 2 जून से शुरू हुए इस अभियान का उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना और उन्हें नियमित योगाभ्यास से जोड़कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।