लापुंग: अपनी समस्याओं को लेकर विधायक नवीन जायसवाल के आवास पर पहुंचे लोग
Lapung, Ranchi | Dec 30, 2024 विगत कई दशकों से बिरसा चौक के समीप झोपड़ी बना कर अपना जीवन व्यतीत कर रहे लोगों को बेघर किया जा रहा है। आज सोमवार को शाम 4:00 बजे विधायक नवीन जायसवाल के आवास पर सैकड़ों लोग पहुंचे विधायक ने उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी समस्या के निदान को लेकर मैं एचईसी प्रबंधन और जिला प्रशासन से बात करूंगा और यथासंभव उनकी समस्या का निदान अवश्य करवाऊंगा ||