झांसी: सिजवाहा तिराहे पर आपे और कार की टक्कर, उज्जैन जा रहे 5 दोस्त बाल-बाल बचे, CCTV फुटेज हुआ वायरल
सिजवाहा तिराहे पर आपे-कार की टक्कर, उज्जैन जा रहे 5 दोस्त बाल-बाल बचे, CCTV फुटेज वायरल आपको बतादे झांसी शिवपुरी हाईवे पर रक्सा थाना क्षेत्र के सिजवाहा तिराहे पर एक सड़क हादसा हुआ। यहां एक आपे ने पीछे से एक कार को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में आपे में सवार लोग घायल हो गए, जबकि उज्जैन महाकालेश्वर दर्शन करने जा रहे कार सवार पांच दोस्त सुरक्षित बच गए।