मीडिया सेल बागपत ने मंगलवार शाम करीब 6 बजे बताया कि थाना एएचटी बागपत टीम द्वारा मंगलवार को थाना कोतवाली बडौत क्षेत्र में ऑपरेशन रक्षा विशेष अभियान चलाया गया। जिसमें कस्बा बडौत क्षेत्र में ब्यूटी पार्लरो, स्पा सैन्टरो, होटलो में ऑपरेशन रक्षा के तहत चैकिंग कर सर्च अभियान चलाया गया।