ब्यावरा शहर के खाटू श्याम मंदिर पर शनिवार शाम 7:00 तक उत्पन्ना एकादशी के मौके पर करीब 50000 से अधिक श्रद्धालुओं के द्वारा बाबा श्याम के दर्शन किए गए। इस दौरान मंदिर समिति के द्वारा उज्जैन से मंगाए गए 51 किलो फूलों से बाबा श्याम का विशेष श्रृंगार किया गया। इस दौरान श्याम निशान यात्रा भी निकाली गई।