घोसी: नंदना गांव में ज़मीन विवाद में हुई मारपीट, एक व्यक्ति जख्मी, पीएचसी घोसी में इलाज जारी
स्थानीय थाना क्षेत्र के नंदना गांव में रविवार को आपसी विवाद को लेकर मारपीट हो गया। इस मारपीट में जितेंद्र उपाध्याय नाम का एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। ज़ख्मी व्यक्ति को परिजनों के द्वारा तत्काल घोसी पीएचसी लाकर इलाज कराया गया।