बयाना में खाद्य पदार्थ थोक व्यापार संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। बुधवार शाम गणेशी मार्केट में राजेश आर्य की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। इस दौरान व्यापारियों ने एकजुट होकर व्यापारिक समस्याओं के समाधान का संकल्प लिया।