कोटतरा धान खरीदी केंद्र में अव्यवस्थाओं के कारण किसानों की परेशानियाँ बढ़ती जा रही हैं। समय पर टोकन जारी न होने और खरीदी की दैनिक लिमिट कम होने से नाराज़ किसानों ने गुरुवार को दोपहर 1 बजे विरोध प्रदर्शन किया। किसानों का कहना है कि केंद्र में प्रतिदिन कम से कम 3500 क्विंटल धान की खरीदी आवश्यक है, क्योंकि यहां चार ग्राम पंचायतों के किसान आते हैं।