बेगूसराय: सांसद गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर बोला हमला
केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय में पत्रकारों से बात करते हुए बिहार सरकार एवं बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिंहा का खुले शब्दों में समर्थन किया है। उन्होंने कहा है कि बिहार सरकार के द्वारा अगर यह निर्णय लिया गया है कि खुले में मीट नहीं काटा जाएगा तो यह स्वागत योग्य निर्णय है और इस पर तत्काल अमल होना चाहिए।