मैनपुर: बिलासपुर: मंगलवार को गरियाबंद जिला प्रशासन ने दी जानकारी, राजिम कुंभ कल्प का होगा मुख्यमंत्री की मौजूदगी में विधिवत समापन
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य में राजिम कुंभ कल्प का होगा समापन। उपमुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक समेत साधु-संत होंगे शामिल। माघ पूर्णिमा 12 फरवरी से शुरू हुए राजिम कुंभ कल्प मेला का 26 फरवरी महाशिवरात्रि को होगा समापन। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री अरूण साव, विजय शर्मा, कृषि मंत्री सहित अन्य ढेरों संत शामिल होंगे।