कुमारखंड थाना क्षेत्र के इस राईन कला वार्ड एक में रविवार को शाम चार बजे बाइक के धक्का से एक व्यक्ति घायल हो गया। परिजनों ने इलाज के लिए सीएचसी कुमारखंड में भर्ती कराया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक नवीन भारती ने प्राथमिक उपचार कर हालत गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।