मिश्रिख: जवाहरपुर चीनी मिल के पास सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से टकराई तेज रफ्तार बाइक, पति की दर्दनाक मौत, पत्नी घायल
जनपद के रामकोट थाना क्षेत्र के जवाहरपुर चीनी मिल के पास सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से तेज रफ्तार बाइक अचानक पीछे से जाकर टकरा गई। हादसे में बाइक पर सवार पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। दोनों घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस की मदद से सीतापुर के जिला अस्पताल लाया गया था जहां डॉक्टर ने पति को मृत घोषित कर दिया वहीं पत्नी को लखनऊ भेजा गया है।