विश्व हिंदू परिषद ने दिल्ली नगर निगम के कमिश्नर को पत्र लिखकर नवरात्र के दौरान मंदिर के आसपास मौजूद सभी मीट की दुकानों को बंद करवाने की मांग की है. विश्व हिंदू परिषद दिल्ली प्रदेश के मंत्री सुरेंद्र प्रताप सिंह की तरफ से लिखे गए पत्र में मंदिरों के 1 किलोमीटर के दायरे में मीट की दुकान बंद रखने की मांग की है.