शाहदरा जिला की एनटी स्नैचिंग सेल ने एक शराब तस्कर को गांधी नगर से गिरफ्तार कर टीएसआर ऑटो से भारी मात्रा में शराब बरामद किया है . शराब और टीएसआर ऑटो को जप्त कर लिया गया है. शाहदरा जिला के डीसीपी सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिल्ली के ब्रह्मपुरी निवासी चांद के तौर पर हुई है.