सीलमपुर: सीलमपुर :- कृष्णा नगर थाना पुलिस की टीम ने सीमापुरी इलाके से दो शातिर चोर को किया गिरफ्तार
शाहदरा जिला की कृष्णा नगर थाना पुलिस की टीम ने इलाके में चोरी की वारदात का अंजाम देने वाले दो शातिर चोर को न्यू सीमापुरी इलाके से गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी के पास से चुराई गई ज्वेलरी बरामद हुई है . शाहदरा जिला के डीसीपी सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान न्यू सीमापुरी निवासी रमजानी और हसीबुल के तौर पर हुई है.