भवानीपुर :- भवानीपुर थाना क्षेत्र के छोटी भंसार के पास शुक्रवार को ट्रैक्टर और बाइक की सीधी टक्कर में मधेपुरा जिले के आलमनगर निवासी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में बाइक चला रहे विशाल कुमार शर्मा (30) का दाहिना पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि उसका घुटना टूटकर बाहर निकल आया। घटना के बाद आसपास अफरा-तफरी मच गई।