राजगढ़ क्षेत्र के छोटे से गाँव बालाण (ढाणी मेघवाल) में उस समय खुशी और गर्व का माहौल बन गया जब गाँव की बेटी लक्ष्मी का चयन राजस्थान पुलिस में होने पर समस्त ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर लक्ष्मी को घोड़ी पर बैठाकर गाँव में जुलूस निकाला गया, जहाँ ग्रामीणों ने फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ उसका अभिनंदन किया व बाबा साहेब की प्रतिमा भेंट की।