भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) हजारीबाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चंदवारा थाना, कोडरमा में पदस्थापित एएसआई पवन कुमार राम को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। शिकायत के अनुसार केस कमजोर करने व गिरफ्तारी से बचाने के लिए रिश्वत मांगी गई थी। एसीबी ने जाल बिछाकर आरोपी को पकड़ा, पूछताछ जारी है।