आरा: शिवपुर गांव में पंखे से लटका मिला एक महिला का शव, पुलिस ने किया बरामद
Arrah, Bhojpur | Mar 27, 2024 गड़हनी थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवपुर गांव में एक महिला का शव पंखे से लटका मिला है। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की पहचान शिवपुर गांव निवासी रितेश कुमार की 26 वर्षीय पत्नी संजीत कुमारी के रूप में हुई। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच शुरु करने की बात कही है।