लाडनूं: जनता कॉलोनी में स्थित शराब ठेके को हटाने की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Ladnu, Nagaur | Apr 4, 2024 लाडनूं की जनता कॉलोनी में स्थित शराब ठेके को हटाने की मांग हुई है। इस सबंध में आज वार्ड पार्षद मोहन सिंह के नेतृत्व में एक ज्ञापन लाडनूं एसडीएम मिथलेश कुमार को सौंपा गया। जिसमें बताया गया की शराब ठेके के पास ही भगवान शिव का मंदिर है। इस दौरान महिलाओं को आने जाने में दिक्कत होती है। ज्ञापन में बताया गया शराब ठेके की लोकेशन भी नियम विरुद्ध है।