बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र के काकड़ टोला में दबंगों ने युवक पर धारदार हथियार से किया हमला
बारादरी थाना क्षेत्र के काकड़ टोला में दबंगों द्वारा एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी शिकायत उसने तत्काल थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस ने पूरे मामले में छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घटना को अंजाम देने वाले लोगों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।