बडवानी भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं निमाड़ संभाग प्रभारी सुरेंद्र शर्मा के मुख्य आतिथ्य में संगठनात्मक विषयों पर एक महत्वपूर्ण एवं सार्थक चर्चा संपन्न हुई, इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अजय यादव व अन्य उपस्थित रहे। बैठक में भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने सहित अन्य विषयों को लेकर चर्चा कर विचार विमर्श किया गया है।