झारखंड मुक्ति मोर्चा की छात्र इकाई झारखंड छात्र मोर्चा ने ओबीसी छात्रों की लंबित छात्रवृत्ति के मुद्दे को लेकर गुरुवार को करीब 5 बजे टावर चौक में जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने झंडा मैदान से टावर चौक तक मार्च निकाला और वहां केंद्र सरकार का पुतला दहन कर विरोध जताया।प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।