लोहरदगा: लोहरदगा में 17 अप्रैल को कांग्रेस का महा कार्यकर्ता सम्मेलन, राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के दिग्गज नेता होंगे शामिल
लोहरदगा कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार शाम 4 बजे होटल पर्ल में आयोजित की गई, जिसमें 17 अप्रैल 2025 को कुडू प्रखंड के चिरी फुटबॉल मैदान में होने वाले कार्यकर्ता महासम्मेलन की तैयारियों पर गहन चर्चा की गई। इस भव्य आयोजन में राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे।