लोहरदगा: कांग्रेस कार्यालय में स्व. शमसुल अंसारी के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित, पार्टी ने बताया अपूरणीय क्षति
लोहरदगा कांग्रेस कार्यालय में बुधवार शाम 3:30 बजे कुडू प्रखंड अंतर्गत सुन्दरू पंचायत के अध्यक्ष स्वर्गीय शमसुल अंसारी के आकस्मिक निधन पर शोक सभा आयोजित की गई। कांग्रेस पदाधिकारियों ने मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद पदाधिकारी उनके आवास पहुंचे और परिजनों से मिलकर सांत्वना व्यक्त की।