बीना: सफाई कंपनी के कर्मचारियों को 3 महीने से नहीं मिला वेतन, नगरपालिका एवं तहसील प्रांगण में किया गया प्रदर्शन
Bina, Sagar | Aug 21, 2025 नगर पालिका क्षेत्र में एबी इंफ्रा कंपनी के द्वारा सफाई कंपनी का काम किया जाता था। जिसमें डोर टू डोर कचरा कलेक्शन का काम करने वाले कर्मचारीयो को कंपनी के द्वारा करीब 3 महीने से वेतन नहीं दिया गया। जिसको लेकर कई बार नगर पालिका अध्यक्ष से लेकर एसडीएम तक शिकायत कर चुके थे। परेशान कर्मचारी ने नगर पालिका व तहसील प्रांगण में प्रदर्शन किया और ज्ञापन सोपा है।