उदवंत नगर: खलिसा गांव से उदवंतनगर थाना तक छलकते आंसू, बेटी की राह ताकती मां की टूटती उम्मीदें, मां की आंखों में अब केवल आंसू
उदवंतनगर थाना क्षेत्र के खलिसा गांव से सामने आया यह मामला अब केवल एक प्रेम प्रसंग या फरारी की घटना नहीं रह गया है, बल्कि यह एक मां की टूटती उम्मीदों और बेबसी की दर्दनाक कहानी बन चुका है। पीड़ित अरविंद कुमार ठाकुर, पिता उमेश ठाकुर, अपनी बेटी की वापसी की आस लेकर लगातार थाना के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई न होने से परिवार की उम्मीदें धीरे-धीरे