जंदाहा थाना क्षेत्र के चकफतेह में सोमवार को दोपहर लगभग 1 मवेशी के लिए चारा लाने जा रही एक महिला को अज्ञात बाइक ने टक्कर मार दिया। जिससे महिला घायल हो गई, इलाज के लिए पटना ले जाया जा रहा था रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करने के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल लेकर आई। मृतका का मुकुंदपुर बात निवासी लखिया देवी बताई गई है।