देवेंद्रनगर: देवेंद्रनगर में जीतू पटवारी का जोरदार स्वागत, भाजपा पर निशाना साधा
बुधवार की दोपहर 1 बजे के लगभग खजुराहो से सतना जाते समय कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी का काफिला अल्प समय में पन्ना के देवेंद्रनगर पहुंचा जहां उनका ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आनंद शुक्ला व पूर्व प्रदेश सचिव उदित देव सिंह प्रिंस राजा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।