बांसवाड़ा: टिंबागामड़ी गांव के स्टेट हाइवे पर सड़क किनारे स्थित ट्रांसफार्मर से करंट की चपेट में आने से भैंस की हुई मौत
बांसवाड़ा -उदयपुर मुख्य मार्ग पर टिंबागामड़ी गांव के हाइवे पर बस स्टेशन के पास सड़क किनारे लगे विधुत ट्रांसफार्मर के पास शंकर भाई चरपोटा निवासी टिंबागामडी कि भैंस चरने के दौरान दोपहर मे करंट कि चपेट में आने से मौके पर ही भैंस की मौत हो गई। बुधवार दोपहर 2:30 बजे मिली जानकारी अनुसार भैंस मालिक गरीब शंकर भाई द्वारा उक्त भैंस कर्ज लेकर एक लाख रुपयों मे खरीदी थी।