सुपौल: सुपौल में ऑर्केस्ट्रा डांसर से सामूहिक बलात्कार मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
Supaul, Supaul | Sep 22, 2025 सुपौल के कलिकापुर गांव में ऑर्केस्ट्रा डांसर से गैंगरेप मामले मे ं पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वीरपुर एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार ने यह जानकारी दी। घटना 18 सितंबर की रात की है। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर प्रतापगंज और ललितग्राम थाना सीमा पर नाच कार्यक्रम आयोजित किया गया था। पीड़िता को डांस के लिए सट्टा पर बुलाया गया था।