बीना: ग्राम लाखन खेड़ा सहित कई जगहों पर गेहूं की फसल में लगी आग, नगर पालिका फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
Bina, Sagar | Mar 30, 2026 सोमवार को नगर पालिका फायर ब्रिगेड कर्मचारियों को मालखेड़ी, कोरजा, ग्राम गौहर किर्रोद बाईपास एवं लाखन खेड़ा में गेहूं की खड़ी फसल एवं नरवाई में आग की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही नगर पालिका की दोनों फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और नगर पालिका कर्मचारी लखन राय , रमेश माड़ोतिया, एवं महेश ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।