बरेली: भोजीपुरा थाना क्षेत्र के धौरा टांडा चौकी इंचार्ज को एसएसपी ने किया सस्पेंड, वसूली का वीडियो हुआ था वायरल
भोजीपुरा थाना क्षेत्र के धौराटांडा चौकी को एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने सस्पेंड कर दिया है। चौकी इंचार्ज का एक वसूली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी एक्शन मोड में आए, और चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया। एस एसपी ने चौकी इंचार्ज के खिलाफ विभाग की जांच के भी आदेश दिए हैं।