बरेली: बहेड़ी थाना क्षेत्र के मुड़िया नबी के रहने वाले व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर ,इलाज के दौरान मौत
बहेड़ी थाना क्षेत्र के मुड़िया नबी के रहने वाले राजकुमार ने बताया कि उनके भाई रुद्रपुर से बरेली आ रहे थे। उसी दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी ।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए ।जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मच गया है परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है।