बरेली: इज्जत नगर थाना क्षेत्र के गांधीपुरम में बच्चों के झगड़े में दबंगों ने व्यक्ति को जमकर पीटा
इज्जत नगर थाना क्षेत्र के गांधीपुरम में बच्चों के झगड़े में दबंगों द्वारा एक व्यक्ति की जमकर पिटाई कर दी गई। मारपीट के दौरान व्यक्ति को काफी गंभीर चोटे आई हैं। जिसकी शिकायत उन्होंने थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मारपीट करने वालों को जल गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।