चितरंगी: बगदरा वन भूमि के खेत की जोताई करते एक ट्रैक्टर को जप्त किया गया और आधा दर्जन अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी की गई।
संजय नेशनल उद्यान अभ्यारण बगदरा के वन भूमि खम्हरिया एवं बगदरा में कब्जा करने वाले कब्जेधारीयों के विरुद्ध वन अमले की टीम ने धीरे-धीरे कार्यवाही शुरू कर दी है।वही वन भूमि की जोताई कर रहे एक ट्रैक्टर को वन अभ्यारण की टीम ने जप्त कर अपने कब्जे में ले लिया है।और आधा दर्जन अतिक्रमणकारियों को नोटिस भी जारी की गई है।