आंवला: आंवला के भमोरा में 12 करोड़ की हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त कार्रवाई से भेजा गया जेल
Aonla, Bareilly | Mar 31, 2026 आंवला तहसील क्षेत्र में भमोरा पुलिस और एएनटीएफ यूनिट की संयुक्त टीम ने मंगलवार दोपहर चार बजे बताया कि तीन मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 1.750 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 12 करोड़ रुपये बताई जा रही है।