5 जुलाई को काशी के लाखों परिवार देखेंगे की खटाक से उनके खाते में ₹8500 डाले जाएंगे, राहुल गांधी ने दिया बयान
Sadar, Varanasi | May 29, 2024 जनपद में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने जहां एक तरफ कहा कि महालक्ष्मी योजना के तहत हिंदुस्तान के गरीब परिवारों की एक महिला का नाम चुना जाएगा। उसमे काशी के लाखों लोगों का नाम इस लिस्ट में आएगा। इसके साथ उन्होंने कहा कि 5 जुलाई को हिंदुस्तान की इंडिया सरकार काशी के लाखों लोगों के बैंक खाते में खटाक से ₹8500 डालेगी।