पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की अनशनरत प्रो ओमशंकर से मुलाकात, बीएचयू अस्पताल की स्थिति पर जताई चिंता
Sadar, Varanasi | May 29, 2024 बीएचयू प्रशासन के योजनाबद्ध तरीके से महामना के सपनों के बीएचयू को नष्ट करने की कोशिश के खिलाफ पिछले 18 दिनों से अनशनरत बीएचयू अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञ प्रो ओम शंकर की मुहिम के समर्थन में आज छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उनसे मिलने पहुंचे। भूपेश बघेल ने बीएचयू अस्पताल की दयनीय स्थिति पर अपनी चिंता व्यक्त की,