मण्डल प्रथम वाराणसी के खण्ड चतुर्थ के उप केंद्रों पर ट्रांसफार्मर को ठंडा रखने के लिए बिजली विभाग ने लगाए कूलर
Sadar, Varanasi | May 29, 2024 गर्मी के कारण लगातार फुंक रहे ट्रांसफार्मर को लेकर बिजली विभाग भी अलर्ट है। ट्रांसफार्मर फुंकने, आग लगने की हो रही घटनाओं के बीच मण्डल प्रथम वाराणसी के खण्ड चतुर्थ के उपकेंद्रों पर पॉवर परिवर्तक की कूलिंग की व्यवस्था की गई जिससे बिना रुकावट विद्युत अपूर्ती की जा सके। जिसके मद्देनजर बड़े-बड़े कूलर लगाए गए हैं। ट्रांसफार्मर को ठंडा रखने के लिए यह कूलर लगाए गए।